---Advertisement---

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

On: April 22, 2026 9:00 PM
---Advertisement---

एक सप्ताह के अंदर नाम जुड़वाने या सुधरवाने का मौका

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के 2026-2029 के प्रधान पद के चुनाव को लेकर बुधवार को टिनप्लेट गुरुद्वारा कार्यालय में सीजीपीसी के प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह राजू और दलजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को 42पृष्ठ वाली 1363 वोटर लिस्ट सौंपी।

नाम जोड़ने और सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय
जिसमें एक सप्ताह के अंदर अपने मतदाताओं का नाम जुड़वाया जा सकता है या कुछ सुधार करवाया जा सकता है। वोटर लिस्ट लेने गए उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल की टीम तरफ से कश्मीर सिंह शेरो, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, कमलजीत सिंह, सतपाल सिंह मतेवाल, दविंदर सिंह मतेवाल, राजेंद्र सिंह तरसिका आदि लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now