राष्ट्रिय

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री, विधायक समेत कई नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी वीणा आनंद भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर, रत्नेश गुप्ता, सचिन राय और आप पार्षद उमेद सिंह फोगाट भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद सचदेवा ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन नेताओं का बीजेपी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!