---Advertisement---

12 जुलाई को श्री बंशीधर नगर में अभिनंदन विजय संकल्प सभा, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दम पर झारखंड में भी बनेगी भाजपा की सरकार : भानू

On: July 10, 2024 9:23 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– भारतीय जनता पार्टी भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से आगामी 12 जुलाई को श्री बंशीधर नगर में  अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा। उक्त आशय कि जानकारी क्षेत्रिय विधायक भानू प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

विधायक भानु ने बताया की डकबंगला परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी और विशिष्ठ अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम होंगे। उन्होंने कहा की कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी मंडल के तीन-तीन बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही सभी 502 बूथों के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जायेगा।इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का संकल्प भी लिया जाएगा।

विधायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को सम्मान देना है। भाजपा कार्यकर्ता काफी कर्मठ हैं। ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है।

संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप में कठिन परिश्रम कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत आगामी विधान सभा चुनाव में जनविरोधी हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में इनकी रही मौजूदगी

प्रेसवार्ता में सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल चौबे,अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय,संजीत तिवारी, दिलीप यादव, अशोक सिंह,विवेकानंद पांडेय, सखीचंद्र प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें