---Advertisement---

बिग ब्रेकिंग : शक्तिपुंज ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही यात्रियों से भरी टेम्पु की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

On: June 14, 2024 3:41 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– गढ़वा – श्री बंशीधर नगर  एनएच 75 मुख्य मार्ग पर पाल्हे कला गांव के समीप ट्रक एवं टेम्पु के बीच हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। मृतक सिरिया टोंगर गांव के रहने वाले हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार एक टेंपू पर स्वार होकर उक्त गांव के 10-12 लोग शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मालवाहक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में राजकुमार भुइयां 50वर्ष, अरुण भुइयां 25 वर्ष, राजा भुइयां 22 वर्ष एवं दो अन्य हैं। जबकि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की विस्तृत जानकारी कुछ देर में….

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास