---Advertisement---

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

On: March 9, 2026 9:25 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ‌के बीच भारत सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतराल बढ़ाने का फैसला लिया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर बुक करने के बाद अगली बुकिंग के लिए 25 दिन तक इंतजार करना होगा

मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह फैसला बाजार में ब्लैक मार्केटिंग और गैस सिलेंडर की जमाखोरी (होर्डिंग) को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार को आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसी स्थिति के कारण कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में बुकिंग अवधि बढ़ाकर इस पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सरकार ने हाल ही में एलपीजी बुकिंग के नियमों में बदलाव किया था। इससे पहले ग्राहकों को सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 15 दिन का इंतजार करना पड़ता था। बाद में इसे बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया था। अब एक बार फिर इस अवधि को बढ़ाते हुए 25 दिन कर दिया गया है। यानी उपभोक्ताओं को अब दो बुकिंग के बीच कम से कम 24 दिन का अंतर रखना होगा।

हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में फिलहाल एलपीजी, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई भी सामान्य तरीके से जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सिर्फ एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनावश्यक स्टॉकिंग को रोका जा सके।

सरकार का मानना है कि बुकिंग के बीच अंतराल बढ़ाने से गैस वितरण व्यवस्था संतुलित बनी रहेगी और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही यह कदम बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों पर भी लगाम लगाने में मदद करेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now