
रांची: जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 459 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले की सूची में 261 पुरुष आरक्षी, 72 महिला आरक्षी और 126 हवलदार शामिल हैं। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक पुलिसकर्मियों को रांची जिले के विभिन्न थानों, ओपी, पिकेट समेत अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक जरूरत और पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की गई है।
पुलिसकर्मियों के नाम और नव पदस्थापन स्थल की सूची यहां देखें



























