---Advertisement---

बीजापुर: 54 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुठभेड़ में 22 जवानों का हत्यारा नक्सली कमांडर ढेर

On: February 6, 2026 9:14 AM
---Advertisement---

बीजापुर: बीजापुर जिले में माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को सुरक्षाबलों को एक साथ दो अहम सफलताएं मिली हैं। जहां एक तरफ 12 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया गया है।


पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले 12 नक्सलियों में 8 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में कटेकल्याण एरिया कमेटी के इंचार्ज सोमडू मड़कम भी शामिल है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा बटालियन नंबर-1 के सक्रिय सदस्य हूंगी कुंजाम और पायकी कुंजाम पर भी 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।


आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री सौंपी। इनमें एक AK-47, एक SLR राइफल, भरमार बंदूक के साथ-साथ जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और गनपाउडर जैसे खतरनाक विस्फोटक शामिल हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को तात्कालिक सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।


इधर, जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। डीवीसीएम सदस्य और 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर उधम सिंह को जवानों ने मार गिराया। पुलिस के अनुसार उधम सिंह कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड था। उस पर टेकलगुडेम हमले में 22 जवानों की शहादत और लोकसभा चुनाव के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट जैसी गंभीर घटनाओं की साजिश रचने का आरोप था।


मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों के अन्य ठिकानों को खंगाला जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now