---Advertisement---

बिशुनपुरा: सामुदायिक वन पट्टा का किया गया वितरण

On: May 30, 2025 1:56 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): 30 मई दिन शुक्रवार को बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में भवनाथपुर 81 विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा की उपस्थिति में किसानों के बीच वन पट्टा का वितरण किया गया। वन पट्टा पाने वाले बिशुनपुरा प्रखंड के बिशुनपुरा पंचायत के ग्राम संध्या में 1 सामुदायिक वन पट्टा, पिपरी कला पंचायत के ग्राम पिपरी खुर्द में 1 सामुदायिक वन पट्टा, अमहर खास पंचायत के ग्राम बाछीखोह में 1 सामुदायिक वन पट्टा विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, अमहर खास मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, पिपरी कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, श्री बंशीधर नगर(नगर ऊंटारी) एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा सामूहिक रूप से किसानों को दिया गया।


विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने कहा


मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वन पट्टा बिशुनपुरा, पिपरी कला एवं अमहर खास पंचायत के लोगों को दिया जा रहा है। यह कार्य झारखण्ड सरकार द्वारा की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि झारखण्ड सरकार द्वारा अभी सामूहिक वन पट्टा का वितरण किया जा रहा है, जो आगे व्यक्तिगत वन पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पिपरी कला बाजार से सारो, पातो, ओढ़ेया होते हुए घटवारिया घाट का सुंदरीकरण करते हुए बिशुनपुरा तक सड़क निर्माण की जाएगी। वहीं उन्होंने प्रखंड की जनता को प्रखंड से कैसे सुचारू रूप से लाभ दिया जाए। इसके लिए एक तीथि तय कर ग्रामीण लोग एवं जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के साथ बैठक की जाएगी। वहीं उन्होंने प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार की कड़ी निंदा किया और परिवर्तन लाने की बात कही। वहीं उन्होंने बताया कि कृषि लोन झारखण्ड सरकार द्वारा माफ कर दी गई है। लेकिन किसान को बैंक जाने पर बैंक कर्मी द्वारा बोला जाता है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधि सहित पदाधिकारी एवं बैंक कर्मी के साथ बैठक कर इसकी जानकारी सभी को दिया जाए। वहीं ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड कार्यालय सहित पंचायत भवन में अधिकारी- पदाधिकारी की अनुपस्थित एवं समय से नहीं रहने के कारण कई कार्य रुकने की बात कही गई। जिस पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि अगर अधिकारी – पदाधिकारी समय पर अपने कार्यालय उपस्थित नहीं होते हैं और जनता की कार्य रुकेगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि हमलोग के यहां से 6 वन पट्टा का आवेदन भेजा गया है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने विधायक एवं एसडीओ के समक्ष बिशुनपुरा प्रखंड के सभी पंचायत भवन में पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक का समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने की बात कही।

एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कहा


वहीं उपस्थित श्री बंशीधर नगर(नगर ऊंटारी) एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि अगर पंचायत भवन में समयानुसार मुखिया, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक बैठें तो कई कार्य पंचायत भवन में ही निष्पादित की जा सकती है।

वहीं ग्रामीण लोगों द्वारा आवास, पेंशन, मनरेगा योजना, ज़मीन संबंधित कई बातों को विधायक के समक्ष रखा गया।

मौके पर उक्त सहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी, सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मानिक सिंह, अभिजीत सिंह, आलम अंसारी, संजय गुप्ता, गोपाल राम सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now