---Advertisement---

बिशुनपुरा: पाल समाज ने मनाई राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती

On: May 31, 2025 4:57 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के बिशुनपुरा चकचक मोड़ स्टैंड समीप रामनाथ पाल के निवास स्थान पर 31 मई दिन शनिवार को राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर बिशुनपुरा पाल समाज द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया।

कार्यक्रम में अपना विचार रखते हुए बिशुनपुरा उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थी, उन्होंने अपने कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों के बीच नारियों के उत्थान, गरीबों का कल्याण एवं लोकहित के अनेक कार्य किया।

इस अवसर पर अपना विचार रखते हुए रामनाथ पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का व्यक्तित्व समग्र भारतीय समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने अपने जीवन काल में जो कार्य किया उसके लिए कृतज्ञ राष्ट्र सदा आभारी रहेगा। उनका जन्म गडरिया समाज में हुआ यह हम सबों के लिए गर्व का विषय है, अहिल्याबाई होलकर पाल वंश की एक धरोहर है, हम उन्हें नमन करते हैं।

कार्यक्रम में उदेश पाल उर्फ छोटू पाल, रामप्रवेश पाल, मनोज पाल, अनिल पाल, इंद्रदेव पाल, गणेश पाल, पृथ्वीनाथ पाल, कृष्णा पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now