---Advertisement---

बिशुनपुरा: थाना प्रभारी ने व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी लगाने का किया आग्रह

On: August 29, 2024 4:44 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बिशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसपी(बैंक), कपड़ा दुकान व्यापारी, ज्वेलरी दुकान, बर्तन दुकान, किराना दुकान तथा अन्य व्यापारियों को अपने अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि अभी महज कुछ दिन पहले बिशुनपुरा झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के ऊपर तले पर एसबीआई बैंक सीएसपी में चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ही काण्ड का उद्भेदन किया गया तथा आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ही पहचानकर उसे पकड़ने में मदद मिली। वहीं उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा होने से घटना घटने की कम संभावना रहती है। यदि उसके बावजूद भी घटना घटती है तो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसका उद्भेदन आसानी से किया जा सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now