---Advertisement---

पलामू: सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

On: October 27, 2025 1:42 PM
---Advertisement---

पलामू: छठ महापर्व के खरना के दिन सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। गोताखोरों की टीम ने सुबह से ही खोज अभियान तेज किया और घंटों की मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार को खरना के अवसर पर तीन युवक- अंकुश पासवान (22) निवासी शेरघाटी, गया (बिहार), आदर्श चंद्रवंशी (22) निवासी इटवा, नवीनगर (बिहार) और रजनीश चंद्रवंशी (23) निवासी पोखराही (पलामू) सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रातभर खोजबीन जारी रही। सोमवार सुबह गोताखोरों ने बरवाडीह गांव के सामने से अंकुश और आदर्श के शव बरामद किए, जबकि रजनीश का शव डूमरहत्था गांव के समीप सोन नदी से मिला।

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस. मोहम्मद याक़ूब और अंचल अधिकारी पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का नेतृत्व किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इधर, पोखराही गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने तीनों शवों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

छठ पर्व की खुशियों के बीच घटी इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी के इस हिस्से में हर साल जलस्तर गहरा होने से इस तरह की घटनाएं होती हैं, जिस पर प्रशासन को स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now