---Advertisement---

अहमदाबाद और वडोदरा के 32 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘बस उड़ा देंगे, गुजरात बनेगा खालिस्तान, हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े…’

On: February 16, 2026 6:02 PM
---Advertisement---

अहमदाबाद: गुजरात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अहमदाबाद और वडोदरा के कुल 32 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली। धमकी भरे ई-मेल में न सिर्फ स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई, बल्कि आपत्तिजनक और देश विरोधी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

जानकारी के मुताबिक, वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 नामी स्कूलों के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह संदेश भेजा गया। ई-मेल में लिखा गया था कि ‘गुजरात बनेगा खालिस्तान। अहमदाबाद-बड़ौदा के स्कूल बसों में बम धमाका। खालिस्तान सिखों के दुश्मन गुजराती मोदी-शाह निशाने पर हैं। कार बम ब्लास्ट खालिस्तान का हथियार। पंजाब की आजादी तक, हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े।’ इस तरह के संदेश सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन, पुलिस और अभिभावकों में भारी चिंता का माहौल बन गया। साथ ही, अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय को भी ईमेल भेजा गया है।

जैसे ही स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, उन्होंने बिना देरी किए पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गईं। संबंधित सभी स्कूल परिसरों में पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया।

छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया। कक्षाओं को बंद कर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक भी घबराकर स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए।

प्रारंभिक जांच में किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। साइबर क्राइम टीम धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मेल कहां से और किसने भेजे।

फिलहाल सभी प्रभावित स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह शरारती तत्वों की हरकत भी हो सकती है, लेकिन जब तक पूरी जांच पूरी नहीं हो जाती, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

5 साल से ग्रामीण पी रहे थे सिंथेटिक दूध-छाछ, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया से दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

एक साल के बच्चे की श्वासनली से निकला LED बल्ब, 6 हफ्ते तक निमोनिया समझकर चलता रहा इलाज

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर परेशान करता था पति, पत्नी ने दूध में मिला दिया जहर; फिर भी नहीं बना काम तो तड़पाकर मारा

गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-इनोवा की आमने-सामने टक्कर, 7 की मौत

गुजरात में मकर संक्रांति का जश्न मातम में बदला, चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत