गढ़वा: शहर के चिनिया मोड़ के पास स्थित काली मंदिर के मैदान को इन दिनों अवैध रूप से ऑटो स्टैंड में तब्दील किया जा रहा है. सुबह से लेकर शाम तक ऑटो चालक यहीं पर वाहन खड़ा कर सवारी का इंतजार करते हैं। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर के सामने लगातार ऑटो खड़ा रहने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होती है. खासकर पूजा के समय महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को भीड़ व वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है. लोगों का कहना था कि यह मैदान धार्मिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए है। लेकिन इसका उपयोग अस्थायी ऑटो स्टैंड के रूप में किया जा रहा है.
Source link






