बुंडू: विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ सैंकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

On: September 29, 2024 3:08 PM

---Advertisement---
बुंडू: सभापति सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक विकास कुमार मुंडा के नेतृत्व में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से सैंकड़ों की संख्या में लोग पार्टी में शामिल हुए। लोगों का यह जनसमर्थन इस बात का प्रमाण दे रहा है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक मुंडा की दूरदर्शी नीतियों और जनता के प्रति समर्पित सेवा ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस मौके पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि मैं सभी नए साथियों का तहे दिल से स्वागत करता हूँ। आपका समर्थन और सहभागिता हमें और अधिक प्रेरित करती है कि हम अपने क्षेत्र और समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। आप सभी के सहयोग से हम एक मजबूत और प्रगतिशील समाज का निर्माण करेंगे।
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया, बुंडू प्रमुख राजकुमार बिंझिया उर्फ फेकला ,विधायक प्रतिनिधि अड़की मनोज मंडल, उप प्रमुख अड़की शिवनाथ मुंडा, ग्राम प्रधान तिरला चामू सिंह मुंडा, जोसेफ कंडेल, मानसिद अडगेया, सुखराम मुंडा, काली सिंह मुंडा, प्रदीप मुंडा, उमेश महतो, कोलेश्वर मुंडा, पंचायत समिति सदस्य महावीर सिंह मुंडा, चितौरी ग्राम प्रधान शशि भूषण सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान खुदीमदकम भोला लाल सिंह मुंडा, रतन पातर मुंडा, पीतांबर सिंह मुंडा, रामनाथ सिंह मुंडा, दीनबंधु हजाम,सशोधर दास, जितेंद्र प्रमाणिक, दिनेश हेंब्रम, दानी मुंडा, चंद्र देव मुंडा, सुखदेव मुंडा, दुर्गा प्रसाद मुंडा, मुचीराम मुंडा, मंगल मुंडा, जय सिंह मुंडा, शत्रुघ्न सिंह मुंडा, केशव महतो, सत्येंद्र महतो, राज किशोर महतो, जादू मछुआ, विशेश्वर महतो, धर्मेंद्र महतो, निरंजन महतो, राजेश सिंह मुंडा, संतोष मेहता, दिनेश महतो, कमलेश महतो, सुरेश महली, बरसा महली, अरविंद महली, आकाश कुमार महतो, रंजन महली, राजकिशोर महली, सीता नाथ महतो, वीरेंद्र सिंह मुंडा, बबलू सैंडिल गुरु दयाल मुंडा, भोला मुंडा जैसे अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक मुंडा के नेतृत्व की सराहना की।
इस मौके पर सभी नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों और विधायक विकास कुमार मुंडा की कार्यों पर विश्वास जताते हुए, समाज की बेहतरी और विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। विधायक मुंडा ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता हर वर्ग और पंचायत तक विकास की किरण पहुंचाना है। उनका मानना है कि एकजुटता और सहयोग से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
इस आयोजन में लोगों का जोश और उत्साह देखने लायक था, और बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े नए सदस्यों ने भविष्य में विधायक मुंडा के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया।