

गुमला: चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर में संचालित गणपति बप्पा पेट्रोल पम्प के संचालक देव कुमार के द्वारा समाचार संकलन के दौरान पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक को गाली गलौज मारपीट जाति सूचक शब्द एवं अभद्र व्यवहार करते हुए संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक का माइक और मोबाइल छीन लिया था। संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक को समाचार संकलन करने से रोक दिया था।इस दुर्व्यवहार की घटना के बाद, प्रेस क्लब गुमला के कार्यकारिणी अध्यक्ष अफ़ताब अंजुम, पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी,समूह संपादक शाहिद खान, गुमला जिला प्रतिनिधि असगर एजाज ने पुलिस अधीक्षक गुमला हारीश बिन जमा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से बात कर अविलंब कार्रवाई करने की मांग किया था, तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारीयों एवम थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक से किए गए मारपीट मामले को गंभीरता से लेते हुए गणपति बप्पा पेट्रोल पंप के संचालक देव कुमार पर (एसटी एससी) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। वही खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले पेट्रोल पम्प के संचालक देव कुमार के विरुद्ध चैनपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चला रही है। आरोपी मौके से फरार बतलाया जा रहा है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 9, 2026







