---Advertisement---

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जारी नव प्रकाशित मतदाता सूची पर सीईओ ने किया विमर्श

On: January 23, 2024 5:17 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने झारखंड राज्य अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को नव प्रकाशित मतदाता सूची एवं उससे जुड़े तमाम बिंदुओं से अवगत कराया गया। श्री रवि कुमार ने सभी से अपील की कि वे भी अपने स्तर पर एक जागरूकता का माहौल बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस नई सूची में अपना नाम चेक करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के पास भी अगर किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव आते हैं तो उन्हें भी निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचाएं। बैठक में मौजूद लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त करते हुए लगातार हुए जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।
सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि अद्यतन मतदाता सूची को सीईओ झारखंड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। इस जानकारी को वे अपने-अपने स्तर पर भी जरूर प्रचारित करें ताकि आम मतदाता भी वेबसाइट पर जाकर किसी भी संभावित विसंगति को स्वयं चेक कर ले।
सभी राजनीतिक दलों से पुनः अनुरोध किया गया कि वे ईवीएम और वीवीपैट को लेकर राज्य भर में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में भी आवश्यक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस जागरूकता अभियान से लाभान्वित हो सकें।

इस बैठक के दौरान सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव श्री देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) श्री संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, सिस्टम एनालिस्ट श्री एस एन जमील आदि मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार