---Advertisement---

रूडसेट संस्थान सिल्ली में 13 दिवसीय ‘कमर्शियल हॉर्टिकल्चर’ प्रशिक्षण का समापन समारोह

On: November 21, 2025 8:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में आयोजित 13 दिवसीय कमर्शियल हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के अनगडा ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों से आए 35 महिलाओं ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त की। सभी प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण की सराहना की। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद सिल्ली निवासी, होंडा एजेंसी के ओनर ने प्रशिक्षणार्थी को अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा बागवानी क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने व्यवसाय के बारे विभिन्न प्रकार के तकनीकी जानकारी दिए।रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को आधुनिक व्यावसायिक बागवानी के लिए सक्षम बनाता है तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर रुडसेट संस्थान के वरिष्ठ संकाय,अनिल कुमार,जगदीश चंद्र महतो, दशरथ कुमार, महेश रुहिदास तथा सुनील मुंडा उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल