---Advertisement---

रांची: इनामी नक्सली कमांडर रविन्द्र गंझू के सहयोगियों के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

On: July 24, 2024 7:53 AM
---Advertisement---

रांची: 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर रविन्द्र गंझू के आधा दर्जन सहयोगियों के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार बार्डर पर स्थित कई ठिकानों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। एनआईए रांची ब्रांच की टीम बुधवार की सुबह से तलाशी ले रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्लुस्कीगंज में जिन दो लोगों के यहां एनआईए की टीम रेड कर रही है वे दोनों रविंद्र गंझू के काफी करीबी हैं। रविंद्र गंझू के रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार के चंदवा इलाके में कई ऐसे समर्थक हैं, जो लगातार उसकी मदद कर रहे हैं। ऐसे ही समर्थकों को चिन्हित कर एनआईए की टीम ने बुधवार को उनके ऊपर कार्रवाई शुरू की है, ताकि रविंद्र गंझू के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

रांची के कोयला क्षेत्र में कुख्यात नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू अपना आतंक कायम करने की कोशिश में लगा हुआ है। यही वजह है कि रांची पुलिस के द्वारा रविंद्र गंझू के दस्ते के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें