---Advertisement---

जमशेदपुर:पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की मांग, कांग्रेस ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को सौंपा माँग पत्र

On: September 26, 2025 10:22 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला पशुपालन पदाधिकारी को एक विस्तृत माँग पत्र सौंपा गया। इस मांग पत्र में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पशुपालकों की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित करते हुए, उनके समाधान एवं समग्र विकास के लिए तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की माँग की गई।प्रमुख माँगें
– प्रत्येक प्रखंड के 100 परिवारों को दुधारू गाय-भैंस अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएँ।
-बकरी, भेड़, मुर्गी, बतख एवं सूकर जैसे छोटे पशुधन 500 परिवारों को उपलब्ध कराए जाएँ।
पशुपालन शेड निर्माण व पानी की सुविधा हेतु सौर टंकी लगाई जाए।
बागबेड़ा, जुगसलाई, मानगो जैसे बड़े केंद्रों में गोबर प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाए।
मृत पशुओं के शव प्रबंधन हेतु प्रत्येक प्रखंड में श्मशान घाट और उपकरण (जेसीबी व ट्रैक्टर) उपलब्ध कराए जाएँ।
पशु चिकित्सा एवं दवाइयों की पर्याप्त सुविधा बहाल की जाए।
दुग्ध उत्पाद की ढुलाई के लिए पशुपालकों को इलेक्ट्रिक ऑटो अनुदान पर दिए जाएँ।
अतिरिक्त माँगें
सभी दुधारू एवं पालतू पशुओं का बीमा लागू किया जाए।
ग्राम एवं प्रखंड स्तर पर पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएँ।
चारा एवं चोकर पर सब्सिडी दी जाए।
अध्यक्ष का वक्तव्य
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि,
“पूर्वी सिंहभूम में हजारों परिवार पशुपालन पर अपनी आजीविका निर्भर करते हैं। अगर सरकार उचित सुविधा, तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए तो न सिर्फ दुग्ध उत्पादन में भारी वृद्धि होगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे बहुत हद तक पलायन रूकेगी। हमने जो माँग पत्र सौंपा है, वह आम पशुपालकों की आवाज़ है और प्रशासन को इस पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, महेंद्र पाण्डेय, रईस रिजवी छब्बन, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्र, नलिनी सिन्हा, अशोक सिंह क्रांतिकारी, नारायण डे, रंजन सिंह, सन्नी सिंह, रतन रजक, सतीश यादव, सुशील घोष, निखिल कुमार, अजय यादव, मिठू अग्रवाल, सुल्तान अहमद सहित कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन

रांची:होटल में पुलिस की रेड,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवती समेत 6 गिरफ्तार