---Advertisement---

कांग्रेस ने संगठन में भारी फेरबदल की, के राजू बने झारखंड प्रभारी और देखें कौन कहां!

On: February 14, 2025 5:56 PM
---Advertisement---

रांची:: कांग्रेस ने संगठन में जान फूंकने की कोशिश करते हुए पूरे देश भर के संगठन में भारी फिर बदला करते हुए कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की छुट्टी करते हुए संगठनात्मक स्तर पर भारी बदलाव किया है। जिसमें के राजू को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा भूपेश बघेल पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा है, जबकि सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है.इसके साथ ही नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है और दीपक बबेरिया, मोहन प्रकाश, भारत सिंह राकांपा, राजीव शुक्ला, मंडली यादव और अजय कुमार की छुट्टी कर दी है।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एआईसीसी महासचिव और प्रभारी के रूप में नियुक्ति का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है. इसके अलावा गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विक्षप्ति में कहा गया है कि पार्टी इन महासचिवों/प्रभारियों के योगदान की सराहना करती है. साथ ही कहा गया है कि अन्य महासचिव और प्रभारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों में कार्यरत रहेंगे.दीपक बावरिया

– मोहन प्रकाश

– भरतसिंह सोलंकी

– राजीव शुक्ला

– अजय कुमार

– देवेंद्र यादव

ये बदलाव महत्वपूर्ण बदलाव क्यों?

कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे पार्टी को विभिन्न राज्यों में मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की जा रही है.

इन नेताओं को बड़ा जिम्मा

भूपेश बघेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अब उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब का महासचिव नियुक्त किया है. ये जिम्मेदारी उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है. ताकि कांग्रेस पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत कर सके. वहीं, सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया है. सैयद नसीर हुसैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं. नई जिम्मेदारी से पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े थे, लेकिन अब उन्हें इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए नामित किया गया है. उधर, अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और अपनी जमीनी राजनीति के लिए जाने जाते हैं.मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की तेजतर्रार नेता हैं. उन्हें तेलंगाना का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है. वे अपनी सादगी, बेदाग छवि और संगठनात्मक क्षमता के लिए जानी जाती हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक