---Advertisement---

कांग्रेस प्रवक्ता ने लाइव टीवी डिबेट में रिटायर्ड कर्नल को दी गाली; वीडियो वायरल

On: March 5, 2026 9:20 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर टीवी चैनल पर हो रही एक डिबेट अब सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गई है। आलोक शर्मा और भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी दानवीर सिंह के बीच तीखी बहस के दौरान भाषा की मर्यादा टूट गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह डिबेट News18 India पर प्रसारित हो रही थी, जहां मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष पर चर्चा हो रही थी। बहस के दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा आपा खो बैठे और उन्होंने रिटायर्ड कर्नल दानवीर सिंह के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर दिया।

वायरल वीडियो में आलोक शर्मा को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘आप डिबेट कराइए… दलाली कराइए इनसे आप। इस पर कर्नल दानवीर सिंह ने नाराजगी जताते हुए जवाब दिया, अबे जा। इसके बाद बहस और तीखी हो गई और आलोक शर्मा ने कर्नल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

कर्नल दानवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो

डिबेट का यह हिस्सा खुद कर्नल दानवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि राहुल गांधी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आलोक शर्मा के खिलाफ कदम उठाएंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स कांग्रेस प्रवक्ता की भाषा की आलोचना कर रहे हैं और पार्टी से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि टीवी डिबेट में तीखी बहस और मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन इस तरह की अपमानजनक भाषा स्वीकार्य नहीं हो सकती, खासकर जब मामला सेना के एक पूर्व अधिकारी से जुड़ा हो।

हालांकि इस पूरे विवाद पर अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now