---Advertisement---

झामुमो युवा मोर्चा का डंडा प्रखंड कमिटी गठित, गुड्डू अध्यक्ष, नरेश बने प्रभारी

On: August 4, 2023 2:54 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- झामुमो के डंडा प्रखंड इकाई की डंडा पंचायत सचिवालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डंडा प्रखंड झामुमो युवा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गुड्डू कुमार गुप्ता को डंडा झामुमो युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष चयनित किया गया। साथ ही श्रीकांत गुप्ता, अमित कुमार मेहता, त्रिवेणी चौधरी, हरिहर ठाकुर, उदय चौधरी को उपाध्यक्ष, ललन चौधरी को सचिव, नंद किशोर चौधरी को कोषाध्यक्ष, अमरीका चौधरी को सह सचिव, रामाशीष चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। जबकि नरेश चौधरी को प्रखंड प्रभारी बनाया गया है।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दूबे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो पलामू, गढ़वा की धरती पर जो कार्य कर रही है वो भाजपा को रास नहीं आ रही है। भाजपा की झोली से छीनकर मिथिलेश ठाकुर पहली बार गढ़वा से विधायक बने और बेहतर प्रदर्शन के बदौलत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। आज गढ़वा में विकास का जो खाका तैयार किया गया है सब मंत्री श्री ठाकुर की देन है। पिछले काफी समय से गढ़वा का विकास रुका हुआ था। आज चहुंओर विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार गुप्ता ने कहा कि झामुमो को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। आने वाला समय में डंडा से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर राज्य में एक सुखद संदेश देंगें।

मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय छोटू, जिला सचिव अतहर अली अंसारी, उपाध्यक्ष बैजनाथ राम, प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, तौकीर अंसारी, अमित सिंह, फैजूल अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित