
![]()
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी गांव में करीब 35 साल के एक अज्ञात युवक का शव कुएं में तैरता हुआ देखा गया. कुछ लोग पानी लेने के लिए कुएं के पास गये थे, तभी उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी. कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना पूर्वी टुंडी थाने को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गयी. शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय-2 के डीएसपी नजीर अख्तर भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला. जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं. ग्रामीणों के अनुसार मृतक को दो दिन पहले आसपास के इलाके में भीख मांगते देखा गया था. लोगों का यह भी कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान लग रहा था, जिससे उसकी हालत को लेकर पहले से ही संदेह था. पहचान नहीं, मौत पर रहस्य बरकरार! अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे उसकी मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेज दिया है. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि सुंदरपहाड़ी इलाके में एक कुएं से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा.
Source link





