रामगढ़

रामगढ़: आर्मी स्कूल के पास मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रामगढ़:- रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग में बंजारी रोड आर्मी स्कूल के आगे एक अज्ञात व्यक्ति का शव डिवाइडर में पड़ा मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने देखा तो तुरंत रामगढ़ थाना को सूचित किया। काफी देर के तक पुलिस नहीं आने पर लोगों ने इसकी जानकारी रामगढ़ एसपी को दी। रामगढ़ एसपी ने तुरंत रामगढ़ पुलिस को भेजा। रामगढ़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष की है। पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर था पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की पहचान की जा रही है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।