---Advertisement---

रांची: जुमार नदी में डूबे छात्र का शव बरामद

On: August 12, 2024 7:59 AM
---Advertisement---

रांची: शनिवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित मनन विद्या स्कूल के हॉस्टल से भागकर दोस्तों के साथ घूमने गये छात्र की जुमार नदी में डूबकर मौत हो गयी थी। घटना के दूसरे दिन सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने छात्र का शव बरामद किया है। रविवार को घटना की सूचना की मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम छात्र के शव को नदी से निकालने के लिए नदी पहुंची थी, लेकिन शव बरामद नहीं हो पाया था।

मृत छात्र पीयूष कुमार (15) मनन विद्या स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था और मूल रूप से गया जिले का रहने वाला है।शनिवार की रात स्कूल के हॉस्टल से चार-पांच छात्र स्कूल की बाउंड्री वाल फांद कर घूमने जाने के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल के पीछे वाले रास्ते से सड़क तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी होती है। बताया जाता है कि नदी पार करने के दौरान छात्र डूब गया था। 

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!