खासम ख़ासजन की बातझारखंड

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में नशाखोरी अतिक्रमण रफ ड्राइविंग रोक लगाने की मांग

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर :18 दिसंबर 2024 झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देशानुसार झारखंड में पुलिस प्रशासन और जनता के बीच , पारस्परिक संबंध स्थापित करने का सराहनीय कार्य बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हम सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आईजी, एसएसपी महोदय,सिटी एसपी महोदय,ग्रामीण एसपी महोदय और उपस्थित सभी थाना के थाना प्रभारियो का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि आप लोगों की उचित और सुव्यवस्था के कारण आज यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जनता निडर होकर अपनी समस्या प्रशासन के आला अधिकारियों के सामने रख पाए और उनका समाधान अधिकारियों ने अपने सूझबूझ से करने का प्रयत्न किया।हम सभी सोनारी निवासी खुद को और खुदके गली मोहल्ले को सुरक्षित महसूस करते हैं इसका एकमात्र जरिया है सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद जी हम सभी सरकार के कृतज्ञ है कि कुमार सरयू आनंद जी को सोनारी थाना का पदभार दिया गया।हम सभी को लगता है कि जन शिकायत समाधान में सोनारी क्षेत्र की समस्याएं ना के बराबर आया होगा,क्योंकि हमारे थाना प्रभारी महोदय अपनी सूझबूझ,कर्तव्य निष्ठा और निष्पक्ष होकर कार्य करने में काफी कुशल है साथ ही थाना प्रभारी महोदय के मार्गदर्शन में कार्यरत सोनारी थाना के सभी प्रशासनिक अधिकारी लोग भी अपने कार्य में हमेशा चुस्त दुरुस्त रहते है।

कुछ समस्या पूरे जमशेदपुर में फैली हुई है और वह है 1- रास्तों का अतिक्रमण,2- नशाखोरी,3- बच्चों का रफ ड्राइविंग,4- कुछ क्षेत्रों में दबंगों का प्रकोप।

शहर के सभी आला अधिकारियों से निवेदन है कि इन सभी पर संज्ञा ले और जमशेदपुर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित,अपराध मुक्त और एक्सीडेंट मुक्त बनाने का प्रयत्न करे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।