---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लेने गोविंद हाई स्कूल मैदान पहुंचे उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक।

On: August 13, 2023 11:07 AM
---Advertisement---

गढ़वा :- गोविंद हाई स्कूल,गढ़वा के मैदान (टाऊन हॉल) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड निरक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त, शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक, अंजनी कुमार झा ने संयुक्त रूप से जायजा लिया।इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। जीप पर सवार होकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया एवं संयुक्त रूप से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों, स्कुली बच्चों तथा आमजनों द्वारा राष्ट्र गान गाया गया। जिसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड में भाग ले रहे प्लाटून का हौसला अफजाई करते हुए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे जोश के साथ परेड करने को कहा।इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी समेत स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।*

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह