---Advertisement---

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

On: May 25, 2026 9:11 PM
---Advertisement---

रांची: पूरे प्रदेश भर में बकरीद शांतिपूर्वक मनाने के लिए झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक की। इस दौरान त्योहार को लेकर पुलिस की सतर्कता की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश भर की सुरक्षा व्यवस्था संवेदनशील इलाकों की निगरानी, सोशल मीडिया पर नजर और भीड़ नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ये थे मुख्य रूप से मौजूद

बैठक में एडीजी अभियान टी. कांदास्वामी, स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, विशेष शाखा के डीआईजी चौथे मनोज रतन और नौशाद आलम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं राज्य के सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

बैठक में दंगारोधी उपकरणों, वॉटर कैनन, सुरक्षा वाहनों और एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल की भी समीक्षा की गई। डीजीपी ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहें ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके साथ ही लंबित वारंट और कुर्की मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर भी निगरानी बढ़ाने और प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी रहेगी विशेष ध्यान
त्योहार के दौरान शहरों में जाम की समस्या न हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान पहले से तैयार करने को कहा गया है। जिला कंट्रोल रूम को अधिक सक्रिय रखने और पुलिस, प्रशासन तथा दूसरे विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया। डीजीपी ने साफ कहा कि बकरीद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें