---Advertisement---

रांची से प्रयागराज के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, इस दिन से होगी शुरुआत

On: February 6, 2025 5:08 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड से कुम्भ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब श्रद्धालु रांची से विमान के जरिए सीधे प्रयागराज जा सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ने 15 फरवरी से 28 फरवरी तक विमान सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। रांची से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। जिसमें 180 यात्रियों के बैठने की सुविधा रहेगी। जानकारी के अनुसार यह विमान प्रयागराज से सुबह 10 बजकर 20 मिनट में उड़ान भरेगा और 11 बजकर 30 मिनट में रांची पहुंचेगा। वहीं, वापसी में रांची से दोपहर 12 बजे विमान उड़ान भरेगा और 1 बजकर 10 मिनट में प्रयागराज पहुंचेगा। डीजीसीए से इसकी अनुमति मिल गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

मौसम केंद्र का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे में, आंधी बारिश और वज्रपात