रांची

रांची: डीसी ने की राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 14-15 फरवरी को प्रस्तावित रांची आगमन की तैयारियों को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की। बैठक में डीसी ने राष्ट्रपति के परिभ्रमण कार्यक्रम की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार समय पर सारी तैयारियां सुनिश्चित करें। एयरपोर्ट, राजभवन एवं कार्यक्रम स्थल के लिए नोडल पदाधिकारियों एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया। राष्ट्रपति के परिभ्रमण कार्यक्रम के प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने, अव्यवस्थित बिजली के खंभों एवं तार को व्यवस्थित करने, गड्ढों को भरने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। सभी ऊंचे भवनों एवं संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!