---Advertisement---

नगर निगम के तत्वावधान में जल कर का भुगतान नही करने वाले उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन

On: September 7, 2023 2:57 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग : नगर आयुक्त हजारीबाग के आदेशानुसार नगर प्रबंधक फरहत अनिसी के नेतृत्व में वार्ड संख्या 27 के महेश सोनी चौक एवं महावीर स्थान चौक में जल कर का भुगतान नही करने वाले उपभोक्ताओ के विरुद्ध कार्रवाई प्रारम्भ की गई। निगम कार्यालय के द्वारा सभी जल उपभोक्ताओं को पूर्व में बकाया जल कर का भुगतान करने हेतु नोटिस निर्गत किया था। नोटिस प्राप्ति के पश्चात भी उनके द्वारा जल कर का भुगतान नही किया जा रहा है।नगर निगम को जल कर का भुगतान नही करने तथा भविष्य में भी भुगतान नही करने की बात कहने के उपरांत मौके पर श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता पिता-यदुनाथ गुप्ता का वाटर कनेक्शन काटा गया। साथ ही आठ जल कर उपभोक्ताओं जिनमें यशोदा देवी, ललिता देवी, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, महावीर प्रसाद मिश्रा, यदुनाथ प्रसाद , विजय कुमार गुप्ता, रुक्मणी देवी, बाल कृष्णा, अशोक कुमार गुप्ता, अनूप कुमार के द्वारा जल कर का भुगतान करने हेतु दो दिनों का समय मांगा गया। साथ ही नगर प्रबंधक के द्वारा सभी उपभोक्ताओं को दो दिनों के अंदर जल कर का भुगतान करने हेतु कहा गया अन्यथा निगम के द्वारा कनेक्शन को काटने की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर धर्मेंद्र राय सहायक, विकास कुमार पी एम यू, रितिका, के शेखर एवं निगम के तहसीलदार उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल