---Advertisement---

छात्रवृति योजना: वित्तीय वर्ष 2023-24 में योग्य शिक्षण संस्थानों को अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

On: February 1, 2024 1:31 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- उपायुक्त राँची, श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज गुरूवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में जिलान्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ी जाति/प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना 2024 के तहत् वित्तीय वर्ष 2023-24 में योग्य शिक्षण संस्थानों को अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।
बैठक में परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए०, राँची श्री संजय कुमार भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी रांची, संगीता शरण, एडीआइओ रांची एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त रॉची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी, राँची से जानकारी लिया जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में जिलान्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ी जाति/प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना 2024 के तहत् वित्तीय वर्ष 2023-24 में योग्य शिक्षण संस्थानों को अनुमोदन जिला स्तरीय गठित अनुमोदन समिति द्वारा किया जाता है।

जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा ऑनलाईन प्राप्त नवीन एवं नवीकरण शिक्षण संस्थानों की सूची को जिला स्तरीय गठित अनुमोदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी एवं परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए०, राँची द्वारा अनुशंसा कर प्रस्तुत किया गया।
ई-कल्याण पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति की स्वीकृति हेतु जिलान्तर्गत पूर्व से पंजीकृत कुल 313 एवं नवीन 14 शैक्षणिक संस्थान पंजीकृत है। जिसपर उपायुक्त रांची, द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की जो 82 सरकारी शैक्षणिक संस्थान को तत्काल छात्रवृति देने हेतु सरकारी शैक्षणिक संस्थान को इस शर्त के साथ स्वीकृति दी गई की भविष्य में छात्रवृति से सम्बंधित किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो सम्बंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रों पर विधी सम्मत कार्रवाई की जाएगी एवं शेष शैक्षणिक निजी संस्थानों का स्थलीय जाँच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर पुनः बैठक कर स्वीकृति लेने पर विचार किया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन