---Advertisement---

जिले की एडीपीओ गायत्री साहु ने धुरकी स्कूल रूआर अभियान का किया निरीक्षण

On: July 7, 2023 1:18 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय मे बुधवार को गढ़वा जिले की एडीपीओ गायत्री साहु ने स्कूल रूआर अभियान का निरीक्षण किया. इस दौरान एडीपीओ ने धुरकी मे पहुंचकर सर्वप्रथम कन्या मध्य विद्यालय मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश ठाकुर से स्कूल रूआर अभियान के तहत अबतक कितने छात्राओं का नामांकन स्कुल मे किया गया है इसकी समुचित जानकारी प्राप्त की.

वहीं मौजुद बीपीओ विपिन गुप्ता से एडीपीओ ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान में सभी वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराएं, वहीं धुरकी प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों के भी बच्चे विद्यालय से वंचित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखना होगा. उन्होंने कहा की सभी विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, स्थानीय एनजीओ, शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले समाजिक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी के माध्यम से भी सामूहिक सहयोग करते हुए एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से सभी वर्ग के बच्चो का शत प्रतिशत नामांकन सरकारी स्कुलो मे कराया जाय. एडीपीओ ने निरीक्षण के क्रम मे बीपीओ प्रधानाध्यापक और शिक्षको को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल