July 26, 2026

रांची में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

image_editor_output_image-666919262-1749796036366.jpg

Ranchi: राजधानी रांची में सड़क किनारे, शराब दुकान के बाहर, खुले मैदान या अन्य सार्वनजिक स्थानों पर शराब पीना लोगों को महंगा पड़ेगा। इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। सदर थाने की पुलिस ने अपने अभियान के दौरान अब तक लगभग 25 से अधिक लोगों को सड़क किनारे शराब पीते पकड़ा और उनसे करीब एक लाख रुपए जुर्माना वसूला।

झारखंड सरकार का कहना है कि पहली बार पकड़े जाने के बाद कोई शख्स दोबारा सार्वजनिक जगह पर शराब पीता हुए पकड़ा गया तो उसका जुर्माना बढ़ता जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पांच हजार से लेकर एक लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। पुलिस के अनुसार पहली बार में पांच हजार, दूसरी बार में 20 हजार रुपए जुर्माना लेने का प्रावधान है। इसी तरह राशि बढ़ती जाएगी। लगातार उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही वाहन जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed