---Advertisement---

जुगसलाई,पानी टंकी धंसने से 2000 घरों के लोग जल के लिए तरसे,RTI activist कृतिवास की शिकायत, पीएमओ गंभीर

On: April 25, 2026 7:59 AM
---Advertisement---

कृतिवास मंडल ने पीएमओ व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में दर्ज करवाया शिकायत
जांच कर जांच प्रतिवेदन व कार्रवाई करने की सुनील कुमार को मिली जिम्मेवारी

जमशेदपुर:आरटीआई कार्यकर्ता कृतिवास मंडल के द्वारा पीएमओ व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को एक शिकायत दर्ज करवाया गया है कि
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद के एमई स्कूल रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बनी पानी टंकी की छत 14 मार्च 2026 को अचानक धस जाने के कारण 2000 घरों के लोग पानी के लिए दर -दर तरस रहे हैं और जिम्मेदार पदाधिकारी के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है ।
आश्चर्य की बात ये है कि तत्कालीन उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी पूर्वी सिंहभूम जिला के द्वारा इस मामले में दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने के लिए कार्यपालक अभियंता पेयजल विभाग पूर्वी सिंहभूम को कहा गया था लेकिन कार्यपालक अभियंता पूर्वी सिंहभूम पेयजल विभाग के द्वारा अब तक दोषियों के ऊपर कार्रवाई नहीं कर दोषियों को बचाने का का काम किया जा रहा है।

निम्नलिखित बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई किया जाय —

1/जुगसलाई नगर परिषद के एमई स्कूल रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बनी टंकी की निर्माण तिथि प्राक्कलित राशि और किस एजेंसी के द्वारा बनाया गया है । पानी टंकी की उम्र करीब कितनी साल की होती है उसकी जांच किया जाय।
पानी टंकी की निर्माण तिथि से लेकर कितने वर्षों के बाद पानी टंकी की छत धंस गई है उसकी जांच किया जाय।
पानी टंकी धंसने के एक महीने बीत जाने के बाद भी पानी टंकी की रिपेयरिंग कार्य कार्यपालक अभियंता पेयजल विभाग पूर्वी सिंहभूम के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा पानी टंकी की मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया है जिसके कारण 2000 घरों के लोग अब पानी के लिए तरस रहे हैं जनहित को देखते हुए पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई करते हुए पानी टंकी की मरम्मत कार्य शीघ्र किया जाय।
इतनी कम समय पर पनी टंकी के धंसने पर पेयजल विभाग के जिम्मेवार कार्यपालक अभियंता कनिय अभियंता सहायक अभियंता और संबंधित विभाग के अधिकारियों पर जांच कर जनहित को देखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई शीघ्र किया जाय ।

श्री कृतिवास मंडल के द्वारा पीएमओ व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार से अनुरोध किया गया था कि उपरोक्त मामले में शीघ्र उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय तो पीएमओ व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा जांच कर कार्रवाई करने व जांच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सुनील कुमार कार्यपालक अभियंता
ई एक्स इंजिनियर DWS Division JSR को जिम्मेवारी दी गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now