---Advertisement---

भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी कोलेबिरा सुजान मुंडा के प्रयास से देर रात कोलेबिरा में लगा नया ट्रांसफार्मर

On: August 14, 2024 2:16 PM
---Advertisement---

कोलेबिरा:-कोलेबिरा प्रखंड के में रोड के चेकनाका में स्थापित 200 के बीच क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से विगत कई दिनों से कोलेबिरा के तीन टोला के 200 घरों के अलावा थाना विद्यालय बैंक इत्यादि में पिछले करीब दो सप्ताह से कोलेबिरा निवासी बहुत परेशान थे अंधकार में रहने पर वह मजबूर थे,बिजली नहीं रहने से बच्चों के पढ़ाई लिखाई में परेशानी हो रही थी,

भाजपा नेता सुजान मुंडा ने कहा कि कोलेबिरा में विगत लगभग दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को कोलेबिरा निवासीयों को काफी परेशानी हो रही थी सूचना मिलते ही बिजली विभाग से बात कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया अब बिजली निरंतर मिलेगी।हालांकी ट्रांसफार्मर मिलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कोलेबिरा की हर जन की समस्या हमारी समस्या है, यथासंभव जितना भी हो सके समस्याओं का समाधान करने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं।ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली चली गई थी जिससे कोलेबिरा निवासीयों का आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था,जलापूर्ति भी बाधित हो गई थी कोलेबिरा के लोग काफी परेशान थे इन्हीं सब परेशानीयों को देखते हुए प्रयास करके नया ट्रांसफर लगाया गया,ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने भाजपा नेता का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया!

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लग जाने से अब बिजली की समस्या का समाधान हो गया, बिजली नहीं रहने से कोलेबिरा वासियों को बहुत ही परेशानी हो रही थी जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही थी पूर्व प्रत्याशी सुजान मुंडा के प्रयास से कोलेबिरा में नया ट्रांसफार्मर लगा हम सभी उनका धन्यवाद करते हैं!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी