---Advertisement---

जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

On: July 26, 2024 4:59 PM
---Advertisement---

रांची- ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी की ओर से उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देने की संभावना है. ईडी ने समन भेज कर उसे 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था.

जमीन कारोबारी कमलेश सिंह शुक्रवार को छठे समन पर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर हुआ. इससे पहले वह ईडी के पांच समन को नजरअंदाज कर चुका है. वह शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचा. लंबी पूछताछ के बाद देर शाम ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now