---Advertisement---

टेंडर कमीशन घोटाले में झारखंड के और दो मंत्रियों को ईडी का समन

On: May 23, 2024 8:35 AM
---Advertisement---

रांची: टेंडर कमीशन घोटाले का पूरा खुलासा करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय फूल एक्शन मोड में है। इसी बीच खबर आ रही है कि मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को भी ED ने समन भेजा है। ED ने मंत्रियों को पूछताछ के लिए 25 मई को रांची स्थित ED दफ्तर तलब किया है।हालांकि इसकी कोई अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है।

बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले में ED ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों से तकरीबन 35 करोड रुपए की बरामद की हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया है और वह रिमांड पर हैं।

बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने इससे पहले मंत्री आलमगीर आलम को 12 मई को समन भेजा था।ईडी ने आलमगीर आलम को समन भेजकर 14 मई को पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष उपस्थित होने को कहा था।साथ ही मंत्री को आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित आवश्यक सभी दस्तावेज अपने साथ लाने का निर्देश दिया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now