---Advertisement---

बड़गाईं अंचल के राजस्व कर्मी भानु प्रताप से 5 दिनों तक पूछताछ करेगी ED

On: February 9, 2024 12:18 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- बड़गाईं अंचल के राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप से ED अगले पांच दिनों तक पूछताछ जारी रखेगी। कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। चार दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शुक्रवार को उसकी पेशी के दौरान ED ने एक बार फिर भानू से पूछताछ के लिए रिमांड को 7 दिनों की विस्तार दिए जाने का आग्रह कोर्ट से किया। जिसका भानू के अधिवक्ता ने विरोध किया। ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने ED को भानू प्रताप प्रसाद से चार दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। ईडी की अब तक की जांच में यह पता चला है कि भानू प्रताप ने बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन सहित अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में हेमंत सोरेन की सहायता की है। पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए