---Advertisement---

बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र

On: August 31, 2023 4:01 PM
---Advertisement---

भाई बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन एवं माता श्रीमती रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें