झारखंड

सुबह भी घंटों कटी रही बिजली,दोपहर में भी गुल,रात बाकी ये मत जाना भूल!

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: जिले के परसुडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की एक बार फिर आंख मिचौली जारी है। सोमवार 27 मई की सुबह घंटो कटी रही और फिर आई तो दोपहर में फिर गुल हो गई है फिलहाल तो बंगाल की खाड़ी से रेमल तूफान टकराने और हवाएं चलने और धूप कम होने के चलते थोड़ी गर्मी कम लग रही है लेकिन रात बाकी बात बाकी कहीं रात में भी यही हाल रहा और हवाएं चलनी बंद हो गई लोगों की फिर नींद हराम हो जाएगी।

हल्की-फुल्की बरसात और बादल होने के कारण मच्छरों का आतंक भी जारी है और मौसम का भी कोई ठिकाना नहीं है रात में घर के बाहर भी सोना मुनासिब नहीं लग रहा है और शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं भी लोगों की नींद हराम कर सकती है। सोमवार के दोपहर को भी तकरीबन अभी आधे घंटे से पावर गुल है। पता नहीं कब आएगी वह तो रेमल तूफान है जिससे कुछ राहत है वरना आफत है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।