झारखंड वार्ता न्यूज
रांची: झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में कोर्ट ने राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड तीसरी बार बढ़ाई गई है। 11 दिनों तक रिमांड में पूछताछ के बाद सोमवार को आलमगीर आलम को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। यहां आलम की ईडी रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ाई गई।
ईडी का पक्ष रखते हुए लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने आलमगीर आलम से पूछताछ के लिए और पांच दिनों की रिमांड का अनुरोध किया, लेकिन इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने पुरजोर विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने तीन दिनों के लिए रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया। बता दें कि ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को पीएस संजीव लाल के ठिकानों से 32 करोड़ 20 लाख रुपये कैश की बरामदगी के मामले में 15 मई की शाम गिरफ्तार किया था।