---Advertisement---

फाइलेरिया मरीजों के बीच फाइलेरिया किट का वितरण किया गया

On: May 15, 2024 2:46 AM
---Advertisement---

सिल्ली : लुपुंग पंचायत के लुपुंग टोला में मंगलवार को सामुदायिक अस्पताल की ओर से फाइलेरिया मरीजों के बीच फाइलेरिया किट का वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार , मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ शाहिद करीम साबरी, वीडीबी राजकुमारी विद्योक्तमा, मलेरिया इंस्पेक्टर अनिल प्रसाद द्वारा क्षेत्र के 12 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये गये सर्वे के मुताबिक सर्वे लिस्ट में शामिल फाइलेरिया मरीजों को कीट दिया जाना है। फाइलेरिया ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया किट इस्तेमाल करने की विधि तथा फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएचसी से संजीव कुमार महतो, शशिभूषण चौबे, सुरेंद्रनाथ महतो, एएनएम सुनंदा जयसवाल एवं क्षेत्र की स्वास्थ्य सहिया मौजूद थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now