---Advertisement---

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया

On: September 23, 2025 10:07 PM
---Advertisement---

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में आज विश्वविद्यालय के आठवें स्थापना दिवस की धूम रही। मुख्य कार्यक्रम परिसर के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सरला देवी बिरला और बसंत कुमार बिरला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बिरला परिवार की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को संस्थान की निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया और व्यक्ति, परिवार, समाज तथा कार्य क्षेत्र की एकात्मकता पर जोर देते हुए संस्थान की नींव मजबूत करने का संदेश दिया।

वर्ष 2024-25 के विभिन्न संकायों के टॉपर्स को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और कुलसचिव प्रो. श्रीधर डांडिन ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान ने भी स्थापना दिवस पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया।

वर्ष 2017 में स्थापित सरला बिरला विश्वविद्यालय ने इस वर्ष अपनी स्थापना का 8वाँ वर्ष पूरा किया। अल्प अवधि में ही विश्वविद्यालय ने कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए हैं। 60 एकड़ के परिसर में फैले विश्वविद्यालय में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में संस्थान में 5000 से अधिक विद्यार्थी 65 विभिन्न प्रोग्राम में अध्ययनरत हैं, जिनके मार्गदर्शन के लिए 200 से अधिक फैकल्टी कार्यरत हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें