---Advertisement---

निर्माणाधीन फोरलेन बना जानलेवा: भीषण हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: April 1, 2026 1:37 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रमना (गढ़वा)। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बुधवार को रामगढ़ मोड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

मृतक की पहचान झुरहा गांव निवासी राजा बियार के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज कुमार रोज की तरह सुबह लूना गाड़ी से बाजार में ठेला लगाने जा रहा था। इसी दौरान रामगढ़ मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शहीद भगत सिंह चौक सहित अन्य लिंक सड़कों को भी जाम कर दिया और सड़क निर्माण कंपनी व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, इसके बावजूद न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई है और न ही दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक संकेतक लगाए गए हैं। आए दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित कंपनी लापरवाही बरत रही है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घटनास्थल पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी रही। इस दौरान प्रमुख करुणा सोनी, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, समाजसेवी मुन्ना प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा उचित मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और निर्माणाधीन परियोजनाओं में लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धुरकी : सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण; घंटों सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस, ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

श्री बंशीधर नगर: नवरात्र में देवी धाम में गूंजे जयकारे, मां दुर्गा का पूजन कर विधायक अनंत प्रताप देव ने उतारी आरती

श्री बंशीधर नगर: ब्याहुत कलवार समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित

श्री बंशीधर नगर: चैत्र नवरात्रि पर संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़