{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
हजारीबाग: रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) शुक्रवार शाम चरही और बेस स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा हजारीबाग टाउन स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रेन को कुछ समय के लिए मौके पर ही रोकना पड़ा। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन का हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6:21 बजे है। इसी दौरान स्टेशन से पहले रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर आ गया और ट्रेन उससे टकरा गई। टक्कर के बाद रेलवे कर्मियों ने तत्काल ट्रैक्टर को रेल लाइन से हटाने का काम शुरू किया।
ट्रैक पर ट्रैक्टर होने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को दुर्घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक रोककर रखा गया। रेलवे कर्मियों द्वारा ट्रैक्टर को हटाए जाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद ट्रेन शाम करीब 7:05 बजे हजारीबाग स्टेशन पहुंची।
हजारीबाग पहुंचने के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेन की स्थिति की जांच की। इंजन समेत ट्रेन के अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया गया। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।





