---Advertisement---

गढ़वा: ब्राह्मण समाज ने विधायक सत्येन्द्र नाथ के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल फूंका पुतला

On: December 29, 2024 2:01 PM
---Advertisement---

गढ़वा: ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को स्थानीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के खिलाफ आक्रोश मार्च एवं उनका पुतला दहन किया। समाज के लोग ने टाउन हॉल के मैदान से चिनियां मोड होते हुए रंका मोड़ के बीच खुब नारेबाजी की वही रंका मोड़ पहुंचने के बाद आक्रोश मार्च सभा मे तब्दील हो गई और उसके बाद पुतला दहन किया।
आक्रोश यात्रा में समाज के लोगो ने स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

उक्त लोगों ने कहा कि ब्राह्मण समाज के साथ उनके बेटी-बहन लिए अभद्र शब्द का प्रयोग किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां चुनाव से पूर्व बेटी रोटी की इज्जत सुरक्षा की बात कर रहे थे अब दुसरे की बेटी के इज्जत को तार तार कर रहे है।

इस कुकृत्य के लिए उन्हे माफी मांगने चाहिए अन्यथा आगे समाज अपनी नई योजना बनाकर चरणबद्ध आंदोलन करने पर विचार करेगी। उक्त कार्यक्रम मे परेश तिवारी,नीरज तिवारी ,कार्तिक पाण्डेय,मनोज तिवारी, मयंक द्विवेदी,टुनटुन दुबे,हिमांशु दुबे,रितेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी,अजय उपाध्याय,जितेन्द्र दुबे,नवीन तिवारी ,राजेश चौबे,संदीप दुबे,दीपक कुमार चौबे,नूतन चौबे,अमित पांडे ,आशुतोष पांडे,निशांत,वल्लभ चौबे, बाबू चौबे, प्रियांसू कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now