---Advertisement---

गढ़वा: डीसी ने शहीद नीलांबर पीतांबर को दी श्रद्धांजलि

On: March 28, 2025 1:54 PM
---Advertisement---

गढ़वा: स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर और पीतांबर के शहादत दिवस के अवसर पर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा स्थानीय नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन, गढ़वा में स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं देश की स्वतंत्रता में उनके द्वारा दिए योगदान को याद किया गया। उल्लेखनीय है कि नीलांबर पीतांबर  झारखंड राज्य के आदिवासी भाई और स्वतंत्रता सेनानी थें, जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। उनका जन्म चेमो-सेन्या गांव में खरवार जनजाति के भोगता कबीले के एक परिवार में हुआ था।

शहादत दिवस के मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार व जिला स्तर के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थें, जिन्होंने भी शहिद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now