---Advertisement---

गढ़वा: पाल महासंघ का किया गया पुनर्गठन

On: March 23, 2025 1:33 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 23 मार्च 2025 दिन रविवार को गढ़वा जिला पाल महासंघ के कार्यालय में जिला पाल महासंघ का पुनर्गठन किया गया। उक्त अवसर पर  संपूर्ण गढ़वा जिला के विभिन्न गांवों से पाल समाज के अग्रणी लोग उपस्थित हुए। चुनाव का कार्य पर्यवेक्षक श्री पारसनाथ पाल, श्री सुखबीर पाल एवं संगठन मंत्री श्री विश्वनाथ पाल के देख-रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ पाल ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार पाल ने किया। उक्त अवसर पर पाल समाज के विकास के लिए एक सशक्त टीम बनाने हेतु उपस्थित लोगों ने काफी विचार- विमर्श किया। उसके पश्चात सर्वसम्मति से निम्न पदों पर निम्नांकित व्यक्तियों का चयन किया गया।


अध्यक्ष- श्री सुधीर कुमार पाल।
उपाध्यक्ष-श्री रामाधार पाल ,
              श्री सत्येंद्र पाल,
               श्री रामेश्वर पाल।
सचिव- श्री रमेश प्रसाद पाल
उपसचिव   -श्री बुद्धदेव पाल
                -श्री अजय पाल
                 -श्री सत्यम राज पाल।
कोषाध्यक्ष -श्री सुरेंद्र पाल।
उपकोषाध्यक्ष -श्री विवेकानंद पाल।
मीडिया प्रभारी- श्री जितेंद्र कुमार पाल।
प्रवक्ता –           श्री रामनाथ पाल।
कानूनी सलाहकार -श्री विनोद पाल एवं
                            श्री विजयपाल।


पुनर्गठन के पश्चात पुनः अध्यक्ष का पदभार की जवाबदेही प्रदान करने के लिए पाल महासंघ के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार पाल ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया एवं अपना विचार रखते हुए  कहा कि राज्य स्तर पर पाल महासंघ का एक सक्षम नेतृत्व ही हमारे  समाज के समस्याओं के समाधान में सहायक हो सकता है। यह हमारा समेकित प्रयास होना चाहिए कि हम संपूर्ण झारखंड के विभिन्न जिलों में अपने टीम को सशक्त करें और झारखंड स्तरीय एक सक्षम नेतृत्व विकसित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर सभी चयनित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। उपसचिव अधिवक्ता सत्यम राज पाल ने कहा कि हमें बदलते समय के साथ सकारात्मक सोच और बेहतर समन्वय के साथ समाज के उन्नति के लिए उनकी समस्याओं की पहचान करनी होगी तभी हम अपने समाज के अति पिछड़े लोगों का विकास कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पाल समाज के अभिभावक  पारसनाथ पाल ने कहा कि समाज के विकास के लिए हमें एक सोच के साथ सही दिशा में कदम बढ़ाना होगा ।हमारे विचारों में एकता होनी चाहिए तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। इसी वक्तव्य के साथ श्री पारसनाथ पाल ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी पाल बंधुओं का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now