रांची: सोनी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने होम एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए BRAVIA Theatre सीरीज के तहत 7 नए प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने फ्लैगशिप BRAVIA Theatre Trio के साथ BRAVIA Theatre Bar 7, BRAVIA Theatre Bar 5, BRAVIA Theatre Sub 9, BRAVIA Theatre Sub 8, BRAVIA Theatre Rear 9 और BRAVIA Theatre Rear 8 को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया लाइनअप घर पर ही सिनेमाघर जैसा इमर्सिव और प्रीमियम ऑडियो अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

सोनी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील नैय्यर ने कहा कि प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में लगातार मजबूत वृद्धि देखी जा रही है, क्योंकि उपभोक्ताओं की घर पर सिनेमाई अनुभव पाने की मांग तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि BRAVIA Theatre का नया पोर्टफोलियो 360 स्पेशियल साउंड मैपिंग और डॉल्बी एटमॉस जैसी आधुनिक ऑडियो तकनीकों से लैस है, जो दमदार बास, बेहतर सराउंड साउंड और शानदार ऑडियो क्वालिटी का अनुभव देगा।
वहीं, सोनी कॉर्पोरेशन के होम एंटरटेनमेंट बिजनेस यूनिट में ग्लोबल हेड नेज़ू डाइसुके ने कहा कि भारत कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और सोनी यहां प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट श्रेणी में नई तकनीकें और अनुभव पेश करती रहेगी।
अगर कीमत की बात करें तो BRAVIA Theatre Trio का एमआरपी 2,39,990 रुपये है, जबकि इसकी बेस्ट बाय कीमत 1,69,990 रुपये रखी गई है। BRAVIA Theatre Bar 7 99,990 रुपये और BRAVIA Theatre Bar 5 37,990 रुपये में आएगा। वहीं BRAVIA Theatre Sub 9 की कीमत 94,990 रुपये, BRAVIA Theatre Sub 8 की 42,990 रुपये, BRAVIA Theatre Rear 8 की 44,990 रुपये और BRAVIA Theatre Rear 9 की 74,990 रुपये तय की गई है।
कंपनी के अनुसार, BRAVIA Theatre Trio, BRAVIA Theatre Bar 7, BRAVIA Theatre Rear 8 और BRAVIA Theatre Rear 9 की बिक्री 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। वहीं BRAVIA Theatre Sub 8 और BRAVIA Theatre Sub 9 3 अगस्त 2026 से उपलब्ध होंगे, जबकि BRAVIA Theatre Bar 5 की बिक्री 18 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी।










